जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में हुए जाहिद हत्याकांड के एक आरोपी बिट्टू उर्फ लक्की खान उर्फ सिराज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने सिराज खान को बुधवार को जेल भेजा. सिराज खान मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 के पास का रहने वाला है. वर्तमान में वह रोड नंबर 8 इमामबाड़ा के पास रह रहा था.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है. इस पर पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को जवाहर नगर के रहने वाले जाहिद की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में जाहिद के भाई शहजाद खान के आवेदन पर मानगो थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था.



