जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा में 7 दिसंबर 2021 को सूरज सिंह की चापड़ से हमला कर हत्या कर दिए जाने के मामले में बुधवार को प्रत्यक्षदर्शी गवाह मनु सिंह की गवाई हुई, इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में मोनु सिंह ने बताया कि घटना के दिन वह सूरज के साथ ही बिष्टूपुर राम मंदिर राहुल की बहन की शादी पार्टी में गया हुआ था. वह सूरज से 100 मीटर पीछे ही चल रहा था. जब सूरज देवी कुंज के पास पहुंचा तो देखा कि सूरज पर चापड़ और भुजाली से हमला करते हुए देखा था. मोनु सिंह ने गवाही के दौरान कोर्ट में सशरीर उपस्थित सोनु सिंह और गोलु शर्मा की पहचान की है. इसके पहले हरहरगुट्टू बड़ा तालाब का रहनेवाला राहुल उर्फ बॉबी और हरहरगुट्टू बाजार के सोनिया सरदार की कोर्ट में गवाही हुई थी. मोनु मामले में तीसरा गवाह है. (नीचे भी पढ़ें)
क्या हैं मामला :-
सूरज कुमार भाजयुमो के पूर्वी सिंहभूम जिले के महामंत्री के पद पर कार्यरत थे. उन पर 7 दिसंबर 2021 की रात बागबेड़ा में ही चापड़ से हमला किया गया था. घटना के बाद उसे इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में 9 दिसंबर को उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद पूर्व सीएम सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी घर पर ढांढस बंधाने पहुंचे हुये थे.











