घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र की काशिदा पंचायत अंतर्गत बरडीह गांव निवासी मुढ़ी विक्रेता सुदर्शन साव उर्फ शिबू के बंद घर की खिड़की तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 4 लाख रुपये के जेवरात एवं नगद की चोरी कर ली. इसकी जानकारी काशिदा निवासी देवाशीष सिंहदेव ने युवा भाजपा नेता लखन मार्डी को दी. बुधवार को लखन मार्डी ने पीड़ित परिवार से मिल कर जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)
सुदर्शन साव ने बताया कि वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ओड़िशा गये थे. वहां से वापस लौटे तो घर के सारे ताले टूटे मिले जबकि पूरे घर में सामान बिखरे पड़े थे. अज्ञात चोरों ने बंद घर के मुख्य द्वार व घर के अन्य कमरों के कुल 12 ताले काट कर या तोड़ कर खोले. इसके अलावा घर के अंदर लोहे के आलमीरा के लॉक को भी तोड़ा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
चोरों ने सोने की चार अंगूठियां, पत्नी का मंगलसूत्र, चांदी की चेन, कान के सोने के दो सेट हार, सोने का चीक हार, सोने का पोला, चांदी का पायल, नथनी आदि गहने व नगद राशि भी उठा ले गये. उन्होंने तुरत घटना की जानकारी घाटशिला पुलिस को दी, जिसके बाद घाटशिला पुलिस जांच में जुटी है. भाजपा नेता लखन मार्डी ने हर संभव मदद दिलाने की बात कही. इस मौक़े पर भाजपा मंडल मंत्री सुकेन दास, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, जनमेजय बारिक, सुपाई मार्डी, देवाशीष सिंहदेव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



