• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 8, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

Jamshedpur-Cyber-Crime : जमशेदपुर के एटीएम को बाइक की चाबी से खोलकर छेड़छाड़ कर रहे साइबर अपराधी, 6 से ज्यादा एटीएम को बना चुके है निशाना, कार्रवाई के बाद बैंक करा रहे सभी एटीएम की जांच, एटीएम में लग रहा सेक्यूरिटी सिस्टम, एटीएम में आये लोगों को कैसे निशाना बना रहे ठग-पढ़ें, क्या कहते हैं सिटी एसपी-Video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रोहित कुमार
जमशेदपुर :
अगर आप भी एटीएम का इस्तमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. शहर में एक बार फिर एटीएम में छेड़छाड़ करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. जमशेदपुर में इन दिनों साइबर ठग फिर से एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर आम जन को अपना निशाना बना रहे हैं. शहर भर के थानों में छेड़छाड़ के 6 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस ने जब इन एटीएम की जांच की तो पाया कि एटीएम मशीन एक बाइक की चाबी से ही खुल जा रहे है, जिसका फायदा उठाकर साइबर ठग एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर आम जन को अपना निशाना बना रहे हैं. बीते दिनों ही ऐसा एक मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया पेट्रोल पंप पर लगे एसबीआई के एटीएम से सामने आया था. जहां एक व्यक्ति के द्वारा एटीएम मशीन में कार्ड डाला गया पर एटीएम कार्ड मशीन के अंदर गिर गया. बाद में बाहर खड़े एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि वो अपना पासवर्ड डाले जिससे कि कार्ड बाहर आ जाए. झांसे में आकर पीड़ित ने अपना पिन कोड भी डाला जिसे बाहरी व्यक्ति ने देख लिया. पीड़ित के जाने के बाद उसने मशीन को खोला और एटीएम कार्ड निकालकर कई जगहों में इस्तेमाल कर लाखों रुपये की निकासी कर ली थी. ऐसा ही मामला मानगो जवाहरनगर, परसूडीह के करनडीह चौक, साकची शीतला मंदिर के पास स्थित एटीएम और सिदगोड़ा मेन रोड स्थित एक एटीएम से सामने आ चुका है. इसको लेकर पुलिस ने बीते दिनों ही बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि बैंक अपने सभी एटीएम की ऑडिट करवाएगा और जिस एटीएम में भी कुछ गलतियां पाई जाए उसे दुरुस्त किया जाएगा. बैंक द्वारा सभी एटीएम की जांच की जा रही है जिसके बाद एटीएम में एक सेक्यूरिटी डिवाइस भी लगाने की योजना है. अगर कोई भी एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करता है तो इसकी सूचना बैंक अधिकारी और नजदीकी थाने में चली जाएगी.

ADVERTISEMENT

ऐसे करते है मशीन में छेड़छाड़
जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि जब पीड़ित द्वारा शिकायत कि गई तो पुलिस ने एटीएम की जांच की. जांच में पाया गया कि एटीएम मशीन किसी भी चाबी से खुल जाती है. यह भी पाया गया कि पहले अपराधी द्वारा एटीएम मशीन को खोलकर अंदर लगे कार्ड रीडर को खोल दिया जाता है. फिर ठग बाहर खड़े होकर किसी के आने का इंतजार करता है. जैसे ही कोई व्यक्ति अपना एटीएम कार्ड मशीन में डालता है उसका एटीएम कार्ड मशीन के अंदर गिर जाता है. इसी का फायदा उठाते हुए बाहर खड़ा अपराधी संबंधित व्यक्ति से मदद के बहाने एटीएम का पिन ले लेता है और इसकी शिकायत बैंक में करने की बात कहता है. व्यक्ति के जाते ही अपराधी मशीन खोलकर अंदर से एटीएम कार्ड निकालकर उसका इस्तेमाल कर लेता है. (नीचे भी पढ़ें)

पहले स्किमर में करते थे छेड़छाड़ अब एटीएम खोलकर कर रहे अपराध
पूर्व में साइबर अपराधी एटीएम के कार्ड रीडर के पास स्किमर लगाकर ग्राहक के एटीएम की जानकारी हासिल कर लेते थे. बाद में इस समस्या से निपटने के लिए बैंकों ने चिप वाले एटीएम कार्ड को चलन में लाया जिससे काफी हद तक स्किमर फ्रॉड में कमी देखी गई पर साइबर अपराधियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इसका भी हर ढूंढ निकाला और एटीएम में ही छेड़छाड़ करने लगे. (नीचे भी पढ़ें)

क्या कहते हैं सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट
इस मामले को लेकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि फिलहाल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें एटीएम में छेड़छाड़ की बात सामने आई है. उन्होने मामले की जांच शुरू करवा दी है. सिटी एसपी ने बताया कि बैंकों द्वारा अक्सर कहा जाता है कि वह बैंक से जुड़ी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा न करें. फिर भी लोग गलती कर बैठते है और बाहरी व्यक्ति को जानकारी दे देते हैं. अगर इस तरह की समस्या होती है तो एटीएम के गार्ड से मदद मांगें और किसी बाहरी व्यक्ति को एटीएम में घुसने से रोकें. उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोग किसी भी समस्या की शिकायत के लिए गुगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं, जो कि गलत है. लोग गुगल पर नंबर सर्च करने की जगह संबंधित बैंक या संस्था की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर नंबर सर्च करें. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसे मामले सामने आए है जहां एटीएम में छेड़छाड़ कर अपराध को अंजाम दिया गया है. फिलहाल बैंक द्वारा एटीएम का ऑडिट किया जा रहा है जिसके बाद एटीएम में सेक्यूरिटी सिस्टम को लगाया जा रहा है जिससे छेड़छाड़ होने पर जल्द जानकारी मिल जाएगी और पुलिस जल्द कार्रवाई कर पाएगी.
सुभाष चंद्र जाट, सिटी एसपी, पूर्वी सिंहभूम

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post

train-derailed : रेलवे की टावर वैगन वाहन ज्वाइंटर में फंसने से हुई बेपटरी, दक्षिण-पूर्व रेलवे महाप्रबंधक का कार्यक्रम स्थगित

Jamshedpur : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एएसआई पर देसी कट्टा तानने के मामले में अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Jamshedpur : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एएसआई पर देसी कट्टा तानने के मामले में अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Jamshedpur-World-Cancer-Day-celebrated-in-Sadar-Hospital : खासमहल के सदर अस्पताल ओपीडी में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur rural dr goswami reviews pratibha samman preparations : बहरागोड़ा में 10 को होनहार विद्यार्थियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की तैयारियों की समीक्षा

jamshedpur visit of central minister : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

tata steel eps 95 issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों को इपीएस 95 का आवेदन जमा करने के लिए फिर से खुल सकता है विंडो, केंद्रीय मंत्रियों से मिले टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी

jamshedpur mango demand : जमशेदपुर का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur rural dr goswami reviews pratibha samman preparations : बहरागोड़ा में 10 को होनहार विद्यार्थियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की तैयारियों की समीक्षा

jamshedpur visit of central minister : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

tata steel eps 95 issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों को इपीएस 95 का आवेदन जमा करने के लिए फिर से खुल सकता है विंडो, केंद्रीय मंत्रियों से मिले टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी

jamshedpur mango demand : जमशेदपुर का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

jharkhand moolvasi adhikar manch : जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो विधानसभा में उठाएंगे टाटा लीज व विस्थापितों का मामला, विधायक से मिल झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने सौंपा ज्ञापन, कई मांगें रखी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News