
चाईबासा : साउथ ईस्टर्न रेलवे के अंतर्गत आने वाले करमपदा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे की टावर वैगन वाहन ज्वाइंटर में फंसने की वजह से बेपटरी हो गई. इस घटना से साउथ ईस्टर्न रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. दरअसल अर्चना जोशी अपनी सलून से करमपदा होते हुए किरीबुरू स्टेशन आने वाली थी पर इस घटना के वजह से वह नहीं आ पाई. अर्चना जोशी रेंगडा स्टेशन से बरसुआ स्टेशन की ओर चली गई. आज वह दो स्टेशन का निरीक्षण करने वाली थी. किरीबुरु रेलवे स्टेशन पर सेल व रेलवे के अधिकारी महाप्रबंधक अर्चना जोशी का स्वागत के लिए घंटों इंतजार करने के बाद लौट गए. रेलवे ने टावर वैगन वाहन के बेपटरी होने संबंधी मामले की जांच के आदेश दे दिये है.




