
रांची: घाटशिला के झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल पर झारखंड की हेमंत सरकार को गिराने का आरोप लगाया है. इस संबंध में विधायक रामदास सोरेन ने रांची के धुर्वा थाने में एक मामला 12 अक्टूबर को दर्ज कराया है.उन्होंने कहा कि झामुमो से निष्कासित पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल उनके आवास पर विगत दिनों आए और इन लोगों ने झामुमो के अन्य विधायकों को नाम लेकर पार्टी छोड़ने के लिए आर्थिक प्रलोभन दिया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि झामुमो छोड़ने के बाद सभी लोग नयी पार्टी बनाएगें. नयी पार्टी के विधायक भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. रामदास सोरेन ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पहले भी रवि केजरीवाल ने दो- तीन बार उनसे मोबाइल पर संपर्क भी किया था. उन्होने कहा कि रवि केजरीवाल ने उन्हें यह भी प्रलोभन दिया कि उन्हें पैसे के साथ मंत्रीपद भी दिया जाएगा.साथ ही यह भी कहा कि हेमंत सोरेन सरकार गिराने के लिए वे कितना पैसे लेंगे, उसका भी खुलासा हो जाए.उन्होंने कहा कि रवि केजरीवाल व अशोक अग्रवाल मिलकर हेमंत सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रहे है.














