जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ. समर कैंप में बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे-बच्चियां हिस्सा ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
समर कैंप की शुरुआत गणेश वंदना पर पृषा अग्रवाल के आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुई, जिसके बाद प्रतिभागी छोटे बच्चों के लिए समूह नृत्य सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित इस तीन दिन के समर कैंप में शामिल हो रहे स्कूल के बच्चे-बच्चियों में पढ़ाई के संस्कार डालने के साथ ही उनको खेल-खेल में मैनर्स सिखाने का प्रयास भी किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
समर कैंप में स्कूल की शिक्षिकाओं के निर्देशन में आयोजित हो रहे समर कैंप में छोटे बच्चे – बच्चियों के लिए विविध खेल, संगीत, नृत्य आदि से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही उन्हें नई-नई चीजों का प्रशिक्षण देने की कोशिश भी की जा रही है. समर कैंप के अंतिम दिन अन्य कार्यक्रमों के अलावा बच्चे रैंप वॉक पर भी जलवा बिखेरेंगे. शिक्षिकाएं इसके लिए अभी से बच्चों को तैयार करा रही हैं.













