जमशेदपुर : डीबीएस कॉलेज सभागार में सोमवार को आयोजित एक विशेष बैठक में पूर्व छात्रों की कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बैठक की शुरुआत उप प्राचार्य डॉ मोनिका उप्पल द्वारा एल्युमनाई सदस्यों के स्वागत भाषण के साथ हुई. (नीते भी पढ़ें)

प्राचार्य डॉ जूही समर्पिता ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए और पूर्व छात्रों का उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया. पूर्व कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के कारण, पुरानी कमेटी के विघटन के बाद वोटिंग के जरिये नई कमेटी मेंबरों का चुनाव किया गया. नई कमेटी में सुयशा को अध्यक्ष, डी कोमल को उपाध्यक्ष, दीक्षा को सचिव, मणिमाला को संयुक्त सचिव एवं आफरीन को कोषाध्यक्ष चुना गया. (नीते भी पढ़ें)

क्लब मॉडरेटर अर्चना कुमारी ने बताया कि यह आयोजन न केवल पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने का प्रयास है, बल्कि कॉलेज और इसके पूर्व छात्रों के बीच मजबूत संबंधों को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम भी है. डीबीएमएस कॉलेज के एल्युमनाई संघ ने कॉलेज के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की उम्मीद जताई, जिससे कॉलेज एवं पूर्व छात्रों के बीच और मजबूत संबंध बनेंगे. (नीते भी पढ़ें)
इस अवसर पर अनेक एल्युमनाई सदस्य उपस्थित थे, जिन में सुयाशा, कोमल, दीक्षा, रजनी, अनिमा, तनुश्री, पित्रदेव, देवांशु, यमन, सुकन्या, सिमरन,परविंदर, रूबी, देवांशु, लक्ष्मीकांत, अपराजिता,काजल, एंजेल, चंद्रमनी, पुष्पवल्ली, प्रियंका, तरनजीत, प्रियंका, माहेश्वरी, टी धारना, स्वरूपा, उर्वशी आदि प्रमुख रहे. सभी ने एल्युमनाई संघ को नई ऊंचाई प्रदान करने का संकल्प लिया. डीबीएमएस कॉलेज के अध्यक्ष बी चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव सुधा दिलीप ने भी नई कमेटी को अपनी शुभ कामनाएं दीं.











