• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सभी प्रखंडों में जर्जर भवनों को कंडम घोषित कर ध्वस्त करने का निर्देश, सिविल सर्जन कार्यालय में लगेगा पार्किंग का शुल्क

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सभी प्रखंडों में जर्जर भवनों को कंडम घोषित कर ध्वस्त करने का निर्देश, सिविल सर्जन कार्यालय में लगेगा पार्किंग का शुल्क
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए जनहित के कार्यों एवं विकासात्मक योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के माध्यम से आधारभूत संरचना विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता विभागों के बीच बेहतर तालमेल और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है. बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की एनपीसीआइ मैपिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को सभी प्रखंडों में बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा, ताकि लाभुकों को अनावश्यक रूप से प्रखंड कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं आवास योजना के संभावित लाभुकों का चयन ग्राम सभा के अनुमोदन के साथ पूर्ण पारदर्शिता से करते हुए सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत जारी जॉब कार्डों के ई-वेरिफिकेशन कार्य को 1 जुलाई से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी प्रखंडों में जर्जर एवं अनुपयोगी आवासीय भवनों को चिन्हित कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत कंडम घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिन्हित किए जाने की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए पार्किंग शुल्क अधिकतम 10 रुपये निर्धारित करने को कहा. इसके अतिरिक्त एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में संचालित आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं प्राचार्य, एमजीएम को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर उपायुक्त ने एनएचएआई को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पारडीह से बहरागोड़ा तक चिन्हित स्थलों पर वाहनों की गति सीमा की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

सभी अंचलाधिकारियों को प्रत्येक प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा वेस्ट-टू-आर्ट पार्क निर्माण के भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिला स्तरीय कार्यालयों के रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण हेतु स्ताव उपलब्ध कराने को भी कहा गया. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के अंत में उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई. सभी ने स्वयं नशापान से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ
खबर

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

October 13, 2026
Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video

Jamshedpur potka mla action : पोटका के विधायक संजीव सरदार लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे, देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी, देखिए – Video

Next Post
Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों की अनुशंसित 139 जनहितकारी योजनाओं पर हुआ विमर्श, पूर्व स्वीकृत 38 योजनाओं को दी गई स्वीकृति

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता में फिर से तनातनी, मैनेजमेंट और यूनियन के बीच अब हुई यह वार्ता, कर्मचारियों को ज्यादा लाभ देने से इनकार

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता में फिर से तनातनी, मैनेजमेंट और यूनियन के बीच अब हुई यह वार्ता, कर्मचारियों को ज्यादा लाभ देने से इनकार

Tata steel recruitment : टाटा स्टील में अप्रेंटिस की सीधी बहाली बंद, टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में बहाली के लिए मांगा गया आवेदन, टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चे ऐसे कर सकते है आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News