• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में पारदर्शी एवं सुचारू खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर दिया गया जोर, उपायुक्त ने कहा- राशन वितरण में अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में पारदर्शी एवं सुचारू खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर दिया गया जोर, उपायुक्त ने कहा- राशन वितरण में अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आहूत की गई. बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, पीवीटीजी परिवारों के लिए संचालित डाकिया योजना, लंबित राशन कार्ड आवेदनों की स्थिति, डोर स्टेप डिलीवरी प्रणाली, नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. जिले में लाभुक सत्यापन और डाटा शुद्धिकरण का कार्य तेज़ी से जारी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आधार वाले 22,975 मामलों में से 22,689 नाम हटाए गए हैं, राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 16,399 मामलों में से 5,001 लाभुकों के नाम हटाए गए हैं, 8,384 पात्र पाए गए हैं तथा 3,014 मामले लंबित हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

निष्क्रिय राशन कार्ड के 1,64,237 मामलों में से 147439 नाम हटाए गए हैं, इसी तरह डुप्लीकेट लाभुकों के 25,321 मामलों में से 14,417 नाम हटाए गए हैं, 4,880 पात्र पाए गए हैं तथा 6,024 मामलों पर कार्रवाई जारी है. उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा साल भर से राशन नहीं उठाने वालों के नाम चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए ताकि योग्य लाभुकों का नाम जोड़ते हुए उन्हें लाभ दिया जा सके. डाकिया योजना की समीक्षा में पटमदा, पोटका तथा गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखड के कुछ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई. उन्होने कहा कि यह योजना आदिम जनजाति परिवारों तक ससमय खाद्यान्न पहुंचाने की राज्य सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिकायत मिलने पर बीएसओ पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होने कहा कि प्रयास करें कि आदिम जनजाति परिवारों को 10 के बजाए प्रत्येक माह के 5 तारीख को ही खाद्यान्न उपलब्ध हो. उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी योजना के पात्र लाभुकों को बिना किसी बाधा के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होने पारदर्शी एवं सुचारू खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर जोर दिया और बोले कि राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी. जिला व प्रखंड के पदाधिकारी पीडीएस व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त पीजीएमएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों एवं ईआरसीएमएस के अंतर्गत डीएसओ एवं बीएसओ स्तर पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी जन वितरण दुकानों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो. खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति श्रृंखला की समीक्षा करते हुए गोदामों की उपलब्ध क्षमता, उठाव एवं वितरण में समयबद्धता तथा परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया. वहीं लंबित गोदाम मरम्मतीकरण कार्य को इस माह के अंत कर पूर्ण करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया. बैठक में एडीएम (एसओआर) राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी बीएसओ, एमओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post
Adityapur electricity problem : आदित्यपुर में बिजली संकट दूर करने की कवायद शुरू, कुलुपटांगा फीडर की बदलेगी सूरत, पुरेंद्र नारायण सिंह को जीएम ने दिया ठोस आश्वासन

Adityapur electricity problem : आदित्यपुर में बिजली संकट दूर करने की कवायद शुरू, कुलुपटांगा फीडर की बदलेगी सूरत, पुरेंद्र नारायण सिंह को जीएम ने दिया ठोस आश्वासन

Jamshedpur green initiative : देश में पेट्रोल डीजल को लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय वर्षों से कर रहे हैं ई-वाहन से सफर

Jamshedpur green initiative : देश में पेट्रोल डीजल को लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय वर्षों से कर रहे हैं ई-वाहन से सफर

Jamshedpur nml closing ceremony : सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर ने स्वच्छता को अपने जिंदगी में उतारने की अपील की

Jamshedpur nml closing ceremony : सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर ने स्वच्छता को अपने जिंदगी में उतारने की अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News