जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बड़ाबांकी के जंगल में एक युवक की अधजली लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
शव की पहचान आजादनगर के कुली रोड के रहने वाले संजय सोरेन के रूप में की गई है। संजय सोरेन के बड़े भाई ने हाथ में लगे टांके से शव की पहचान अपने भाई संजय के रूप में की है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बता दें कि संजय सोरेन स्कूटी से अपने घर से 19 अक्टूबर को निकला था। तभी से वह लापता था। 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी एक तालाब के पास से बरामद हुई थी। गुरुवार को सुबह ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो वहां उसका अधजला शव देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












