जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बी रोड निवासी जोसेप एंथोनी (64) का शव धातकीडीह तालाब से बरामद किया गया है. जोसेप अपने घर से सुबह 5 बजे के आसपास मोर्निंग वॉक के लिए निकलते थे, इसके बाद वापस नहीं आए. इस बीच दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवा कर एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया. शाम से अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की. मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता की तबीयत कुछ ठीक नहीं रहती थी जिससे वो काफी परेशान रहते थे. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक के पुत्र ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार सुबह घर में ही मोबाइल छोड़ कर मॉर्निंग वॉक पर निकल गए थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. बाद में पुलिस से आत्महत्या किये जाने की जानकारी मिली











