जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत तुलियाबेड़ा का रहने वाला 18 वर्षीय युवक रोहित लामाय की डूबने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई कार्तिक लामाय ने बताया कि रोहित शनिवार की सुबह घर से निकला था, रात में भी वह लौट कर घर नहीं आया. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब मे एक शव देखा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. चचेरे भाई में बताया कि तालाब में इतना कम पानी और रोहित डूब गया,समझ में नही आता. मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए. चचेरे भाई कार्तिक लामाय ने बताया कि मृतक रोहित लामाय उसका चचेरा भाई है. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. वह मेरे साथ ही घर पर रहता था.











