जमशेदपुर : मंगलवार को रक्षा सूत्र के द्वारा एग्रिको ग्राउंड में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के द्वारा कराये जा रहे समर कैंप में बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे मे संदेश रक्षा सूत्र की अध्यक्षता जोत्सना सरकार के द्वारा दिया गया. उन्होंने बताया हमे हमेसा रोड पर चलते वक़्त सतर्क रहना चाहिए. इस से हम दुर्घटना से बच सकते है और टू व्हीलर में बैठन पर हेलमेट जरूर पहने और अपने अभिभावक को भी बोले पहने को. इस में उनके साथ उनकी सहयोगी दलबीर कौर, सचिव और कल्पना बंसल, कोषाध्यक्ष ने भी सहयोग दिया. इस उपलक्ष्य में संरकक्षक अरुण सिंह भी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
रक्षा सूत्र की अध्यक्ष ने जमशेदपुर हेल्थ अवर्नेस एसोसिएशन के अध्यक्ष जगनाथ बेहरा को भेट स्वरूप एक हेलमेट दिया. बच्चो के बीच संदेश की कॉपी भी बांटी गयी. अंत में अध्यक्ष जोत्सना सरकार ने रमेश पांडेय, संजय सिंह और कमेटी सभी सदस्यों भाइयों, बच्चों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया.











