जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में मंगलवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता परमात्मा मिश्र ने की. आरंभ में श्री मिश्र ने स्वागत भाषण करते हुए, बैठक में उपस्थित कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों, जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ प्रसाद समेत विभिन्न पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियो का अभिनंदन किया. उन्होंने भाईचारा व सौहार्द भाव से दुर्गोत्सव मनाने की अपील की. बैठक में उपस्थित पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने संबंधित समस्याओं से अवगत कराया.(नीचे भी पढ़े)
इस पर केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के महामंत्री आशुतोष सिंह ने सबंधित विभागों व अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया. थाना प्रभारी बैजनाथ प्रसाद ने जिला प्रशासन के निर्देशों से सबों को अवगत कराया. उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोष से सीसीटीवी कैमरे के अलावा पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण दुर्गोत्सव संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. बैठक में कमेटी के कोषाध्यक्ष ओमियो ओझा, कौशल शर्मा, नवीन, सुवेद, अनमोल शर्मा व अन्य ने भी अपने विचार रखे. संचालन प्रकाश जोशी और धन्यवाद ज्ञापन नीरज श्रीवास्तव ने किया.











