जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की आगामी आमसभा की तैयारियों को लेकर भालूबासा स्थित मिस्टी इन होटल के हाल में समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी 12 सितंबर को टाउन हॉल में आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. आमसभा में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि एवं समय तय किए जाएंगे. इसके साथ ही दुर्गा पूजा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पूजा समितियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जमशेदपुर में 6 नए स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही इस वर्ष शहर में कुल 351 स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजित होगी. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई. साथ ही पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्रशासन के समक्ष विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने तथा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पदाधिकारियों ने आमसभा को सफल बनाने के लिए शहर की अधिक से अधिक पूजा समितियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया. बैठक में आमसभा के दौरान पूजा समितियों की समस्याओं एवं सुझावों को प्रमुखता से रखने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की रूपरेखा भी तय की गई. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का उद्देश्य शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करना है. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, महामंत्री आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, गौतम प्रसाद, संरक्षक भीष्म सिंह, मानगो जोन के सचिव अर्जुन शर्मा, सुनील सिंह, राजीव सिंह, अजय शर्मा, सेंट्रल जोन-ए से ओमियो ओझा, मनोरंजन गौड़, शोभिक ओझा, संतोष कुमार, सेंट्रल जोन-बी से ततेंद्र कुमार शंभु मुखी अतुल प्रभात वेस्ट जोन ए से सुरजीत चौधरी ,पी एस माथुर , वेस्ट जोन बी से मनीष सिंह , हर्ष नायडू किशोर साहू ,साउथ जोन ए से परमात्मा मिश्रा, शिव शंकर सिंह, साउथ जोन बी से असित चक्रवर्ती, अनमोल, रामप्रसाद जायसवाल, ईस्ट जोन पीके दास, नंद लाल सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.




