जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर -3 ई प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर बनाओ तथा सामूहिक पौध-रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, प्रदूषण को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने जैसे विषयों को ध्यान में रखकर एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाकर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया. स्कूल की प्रिंसिपल ममता कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जिसका एकमात्र उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 का थीम ,”आवर अर्थ आवर पावर” है ,क्योंकि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है ,जहां जीवन संपूर्ण रूप से संभव है तो हमें इसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा. कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे ,शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा सहकर्मी उपस्थित थे.



