• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-east-mla- जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने एक साल बाद क्षेत्र की जनता को किए गए कार्यो के बारे में बताया, कहा- जनहित, जनसेवा के कार्यों के निष्पादन की कसौटी पर खरा उतरने का करुंगा प्रयास, जानिए क्या-क्या कहा,video, में

January 7, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: एक वर्ष पूर्व 7 जनवरी, 2020 को झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्व विधान सभा क्षेत्र के विधायक के रूप में मेरा शपथ ग्रहण हुआ था और मैंने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि के रूप में विधायी कार्य आरम्भ किया. मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र के इतिहास में एक कीर्तिमान स्थापित किया है. इसके लिए मैं अपने मतदाताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि झारखंड विधानसभा में उनके प्रतिनिधि विधायक के रूप में मैं निराश नही करूंगा और एक भी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे जमशेदपुर पूर्व क्षेत्र की जनता को शर्मिंदा होना पड़े. अपने विधानसभा क्षेत्र में जनहित, जनसेवा और विकास के कार्यों के निष्पादन की कसौटी पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा.मैं हर जगह, हमेशा कहता हूं और पूरा देश स्वीकार करता है कि 7 दिसंबर 2019 को हुए विधानसभा के चुनाव में हुई जीत मेरी जीत नहीं बल्कि जमशेदपुर पूर्व क्षेत्र की जनता की जीत है. इस चुनाव में जमशेदपुर पूर्व की जनता ने एक बार फिर 1977 में इमरजेंसी के दौरान हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों की याद ताजा कर दिया था. यह जीत और यह विधायक पद जमशेदपुर पूर्व क्षेत्र की आम जनता को समर्पित है.


मुझे अपने दायित्व का पूरा एहसास है, अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति भी और पूरे राज्य की जनता के प्रति भी. जब कभी सत्ता बौरा जाती है, बर्बर हो जाती है, सेवक का नकाब ओढे़ शासक दम्भी हो जाता है तो जनता उसे रास्ते पर ला देती है, उसे उसकी जगह बता देती है. गत विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की इस विशेषता को जमशेदपुर पूर्व की जनता ने, कोल्हान की जनता ने और कमोबेश पूरे राज्य की जनता ने चरितार्थ किया है, एक सबक सिखाया है. गत एक वर्ष में विधायी कार्यों का निष्पादन करते समय मैने इस सबक की कसौटी पर और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयत्न किया है.7 जनवरी 2020 को विधानसभा में शपथ ग्रहण के उपरांत पंचम झारखंड विधानसभा का पहला बजट सत्र 28 फरवरी 2020. को आरम्भ हुआ. इसे 28 मार्च 2020तक चलना था. परंतु कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बजट सत्र 23 मार्च 2020 को ही समाप्त करना पड़ा. इस बजट सत्र में मैंने जमशेदपुर पूर्व के प्रतिनिधि के रूप में जनहित के अनेक मुद्दों को उठाया. ये मुद्दे राज्य में विकास और सुशासन से संबंधित भी थे और अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित भी थे. मेरे कई सवालों पर सरकार ने जांच का आश्वासन दिया, कई सवालों पर सरकार को निरूत्तर होना पड़ा, कइयों के संतोषजनक जवाब सरकार नहीं दे पाई. विधान सभा में मैंने 34 प्रश्न किया, जिसमें से 24 का जवाब सरकार ने दिया. शेष 10 के जवाब के लिये मैंने अलग से विधानसभा के अध्यक्ष से अनुरोध किया है.

विधान सभा सत्र के दौरान मैंने भरपूर कोशिश की कि चुनाव के समय मैंने जो कहा था उसपर अमल करूं. मेरी यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी.कोविड-19 के कारण विधान सभा के बजट सत्र 2020 को बीच में ही स्थगित करना पड़ा. प्रधानमंत्री ने 24 मार्च 2020 को पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया. लॉकडाउन के समय में सारी गतिविधियां बंद हो जाने के कारण आम जनता विशेषकर आर्थिक दृष्टि से कमजोर और दिहाड़ी एवं ठेका मजदूरों आदि जैसे रोज कमाने खाने वालों के समक्ष अकल्पनीय कठिनाइयां उत्पन्न हुई. ऐसे समय भारतीय जन मोर्चा एवं स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के लिये दोनों शाम पके एवं कच्चे भोजन सामग्रियां उपलब्ध कराने का काम लगातार 3 माह तक चला. इसमें युवा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा का प्रदर्शन किया. साथ ही प्रवासी मजदूरों की सहायता की गई. अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों, छात्रों एवं अन्य को प्रशासन की मदद से जमशेदपुर लाने और जमशेदपुर में फंसे लोगों को बाहर भेजने की व्यवस्था की गई.गत एक वर्ष में हमने महसूस किया है कि जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का भंडार है. पचास हजार से अधिक परिवारों तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति बदतर है. स्वास्थ्य सुविधा लचर है. कानून व्यवस्था के क्षेत्र में दबंगई का वातावरण बना हुआहै. समाज कल्याण के कार्यों की गुणवत्ता अधर में है. औद्योगिक क्षेत्र, जन सरोकार के कार्य से दूर है. इनकी प्राथमिकता जनहित नहीं बल्कि चुनिंदा लोगों के परिवार के लिए रोजगार हित हो गयी है.

श्रमिकों की कोई सुनवाई नहीं है. श्रमिक संघ के पदाधिकारी भी अनावश्यक विलंब के शिकार हो रहे हैं. प्रत्यक्ष एवं अप्रतयक्ष रोजगार सृजन में इनकी रूचि नहीं है. कंपनियों के द्वारा दी जाने वाली जनसुविधाओं का कोई नियामक तंत्र नहीं है. इन सभी क्षेत्रों में हालात बदलने की दिशा में हमने कारवाई किया है. जनसुविधाओं के लिए विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी बनाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है. मैंने यह शक्ति कोल्हान कमिश्नर को देने का सुझाव दिया है. सरकारी विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की योजनायें तैयार हो रही है. मुहल्लों में क्लिनिक बनाने, बने क्लिनिकों को सक्रिय करने तथा जुस्को द्वारा संचालित क्लिनिकों को उपयोगी बनाने के लिये सिविल सर्जन एवं जुस्को के साथ संपर्क जारी है. एमजीएम अस्पताल की स्थिति सुधारने का दायित्व स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री पर है. इसे सुधारने में उन्हें सक्रिय सहयोग किया जायेगा.
छायानगर से बाबूडीह-लालभट्टा का क्षेत्र जनसुविधाओं के मामले में काफी पीछे है. गत एक वर्ष में मैंने इस क्षेत्र का अध्ययन किया है. हमने इस क्षेत्र को प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है। वर्तमान वर्ष में यहां पानी, स्वच्छता, जल निकासी का बंदोबस्त करना हमारी प्राथमिकता है. बासगीत जमीन पर मालिकाना हक दिलाने, जमशेदपुर अक्षेस की जगह वैधानिक नगर निगम या औद्योगिक नगर बनाने की दिशा में काफी प्रगति है. मेरा प्रयास है कि सभी घरों, मकानों को प्रथम चरण में होल्डिंग नम्बर मिल जाय. पूर्ववर्ती सरकार के उलजुलूल निर्णयों से यह समस्या जटिल हो गयी है. हाट-बाजारों की व्यवस्था ठीक करना एक बड़ी चुनौती है. व्यवसायियों एवं व्यवसायिक संगठनों के सहयोग से इस व्यवस्था को ठीक करने की योजना बन रही है.जमशेदपुर आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियों का शहर है. इसका लाभ सामान्य जन तक पहुंचे इसके लिये कोख में अमीरी और गोद में गरीबी की स्थिति बदलने का प्रयास कुटीर, लघु, माध्यम एवं बड़े उद्योगों के बीच यथा संभव समन्वय के माध्यम से किया जायेगा. शहर की कानून व्यवस्था सुधरे, औद्योगिक अपराधों को सफेद पोशों का संरक्षण बंद हो तथा यहां रहने वाले विभिन्न समुदाय को सामाजिक, शैक्षणिक-सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परिवेश को खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य होगा.सरकार की शहरी गरीबी उन्मूलन योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने और 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की सहायता जमशेदपुर को नहीं मिलने से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिये तथा इसके लिये बजट में विशेष अनुदान का प्रावधान करने के लिए मेरी वार्ता मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से हुई है. साथ ही शहर का वातावरण सुधारने, बड़े वाहनों की बेतरतीब पार्किंग करने, नदी तट एवं नदी जल की स्थिति सुधारने तथा घनी आबादी वाले बस्ती क्षेत्रों की स्थिति ठीक करना मेरी अगले वर्ष की प्राथमिकता में शामिल है. समाज कल्याण क्षेत्र में पेंशनधारियों, वरिष्ठ नागरिकों, दैनिक वेतन भोगियों, बेरोजगारों की सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने तथा इनमें अभिवृद्धि करने की कोशिश होगी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur sohrai art : सोहराय कला : किनूडीह में महिलाएं हाथों से सजा रही हैं घरों की दीवारें, प्राकृतिक रंगों से उकेर रहीं जीव-जंतुओं की आकृतियां
खबर

Jamshedpur sohrai art : सोहराय कला : किनूडीह में महिलाएं हाथों से सजा रही हैं घरों की दीवारें, प्राकृतिक रंगों से उकेर रहीं जीव-जंतुओं की आकृतियां

November 6, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की कोशिश नाकाम की, 486 किलो कॉपर केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की कोशिश नाकाम की, 486 किलो कॉपर केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 6, 2026
Jamshedpur rural snake rescued : पटमदा सीएचसी अस्पताल में देर रात घुसा विषैला कोबरा, मची अफरा-तफरी
खबर

Jamshedpur rural snake rescued : पटमदा सीएचसी अस्पताल में देर रात घुसा विषैला कोबरा, मची अफरा-तफरी

November 6, 2026
Next Post

saraikela-incident-सरायकेला में खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर

Saraikela : शव की हुई पहचान, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, पुलिस ने सौंपा शव

Saraikela : शव की हुई पहचान, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, पुलिस ने सौंपा शव

Jamshedpur : युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप मिश्र की 60वीं जयंती मनी, दी गयी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 6, 2026

मेष राशिआज ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो जिसमें आप को आनंद मिले और मन प्रफुल्लित रहें। आज आप अपना धन...

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

by Team Sharp Bharat A
November 6, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के सरकारी आवासों पर अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली...

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

by Team Sharp Bharat A
November 5, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थित पांडे ढाबा के पास गुरुवार को सड़क...

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News