
जमशेदपुर:जमशेदपुर में कलाकारों के अथक प्रयास के बाद सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन का गठन कर लिया गया. सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के माध्यम से झारखंड में कलाकारों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए ये पहल की गई है. इसके लिए एसोसिएशन ने बिष्टुपुर में एक बैठक की. इस अवसर पर एक स्थाई समिति का गठन हुआ साथ ही भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया. एसोसिएशन के प्रवक्ता गौतम शंकर ने बताया की पूरे झारखंड से कलाकारों को एकत्रित कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी. एसोसिएशन से जुड़े हुए हर कलाकार के स्वास्थ्य संबंधी बीमा कराने की योजना एसोसिएशन की प्राथमिकता होगी. समय-समय पर कलाकारों के लिए मेडिकल कैंप लगाने का प्रयास किया जाएगा और सदस्यता अभियान चलाकर नए कलाकारों को प्रशिक्षित और अनुशासित किया जाएगा. उनको अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा. एसोसिएशन को लेबर लॉ के अंतर्गत रजिस्टर्ड करने का लक्ष्य और जल्द ही एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) मे कमेटी का चुनाव के द्वारा गठन किया जाएगा. साथ ही संगठन को फिल्म इंडस्ट्री से मान्यता दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा. एसोसिएशन में चेयरमैन सुखदेव महतो, वाइस चेयरमैन जावेद अख्तर, अध्यक्ष मोहम्मद हबीब, उपाध्यक्ष पार्थो भट्टाचार्य एवं सोनटू बनर्जी, महासचिव सोमनाथ चक्रवर्ती, सचिव अमित दास एवं मसरूर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शमीम उल्फत, प्रवक्ता गौतम शंकर, कार्यसमिति संचारी दत्ता, फैज खान, उदय साहू, राजेश कुमार एडवाइजर जय मिश्रा, तथागत भट्टाचार्य को बनाया गया है.







