जमशेदपुर : कोल्हान में ईद संभवतः कल यानी शनिवार को मनायी जाएगी. इधर ईद को लेकर जमशेदपुर के प्रमुख बाजार सजधज कर तैयार हैं. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. वैसे ईद में सेवई का विशेष महत्व हैं. इस साल ईद के मौके पर सऊदी अरब और उत्तर प्रदेश का सेवई शहर में धूम मचा रहा है. शहर के चौक- चौराहे हो या गली- मोहल्ला हर जगह सेवई के दुकान सजे हैं. वैसे लखनऊ की सेवई लोगों को ज्यादा पसंद है. इधर ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. 217 दंडाधिकारी के साथ लगभग 2000 पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में रैफ के जवान तैनात होंगे. वहीं जिला पुलिस बल को भी विशेष सतर्क रहने को कहा गया है. वैसे सीसीटीवी और ड्रोन से पूरे शहर में नजर रखी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की और देश एवं राज्य के खुशहाली की कामना की. बता दें कि इस साल कुल 5 जुम्मे की नमाज अदा की गई. सऊदी अरब में आज ईद मनाई जा रही है. जमशेदपुर में ईद कल यानी शनिवार को मनाई जाएगी. जमशेदपुर में अलग-अलग मस्जिदों में बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी. जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क के खुशहाली की कामना की. वही लोगों के चेहरे पर ईद की खुशियां साफ झलक रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
मस्जिदों में ईद की नमाज का समय-
कैरेज कॉलोनी मस्जिद – सुबह 7.30 बजे
अबुजर गिफरी दंगाडीह (अलबेला गार्डन) – सुबह 6.30 बजे
अबूजर गिफ्फरी कपाली – सुबह 6.30 बजे
सलफिया मस्जिद प्रोफेसर कॉलोनी – सुबह 6.30 बजे
अक्सा मस्जिद जवाहर नगर – सुबह 6.30 बजे
टेल्को अहले हदीस मस्जिद – सुबह 6 बजे
कपाली मस्जिद – सुबह 5.45 बजे
अबू बकर मस्जिद – सुबह 6 बजे
मानगो मुंशी मोहल्ला मस्जिद – सुबह 8 बजे
मानगो बागानशाही साबरी मस्जिद – सुबह 7.45 बजे
मानगो बारी मस्जिद – सुबह 8 बजे
मानगो जाकिरनगर नूरानी मस्जिद – सुबह 8 बजे
मानगो जाकिनगर शिया मस्जिद- सुबह 8 बजे
जुगसलाई मस्जिद – सुबह 6.15 बजे
जुगसलाई जाम-ए-मस्जिद – सुबह 7.30 बजे
जुगसलाई मस्जिद ए नबिहान – सुबह 7.15 बजे
जुगसलाई गरीब नवाज मस्जिद – सुबह 7.15 बजे
जुगसलाई मस्जिद ए मेराज – सुबह 7 बजे
जुगसलाई नूरी मस्जिद- सुबह 7.30 बजे
मस्जिद ए अक्सा कीताडीह – सुबह 6.30 बजे
जुगसलाई एचके टावर – सुबह 7.45 बजे
बिष्टुपुर जामा मस्जिद – सुबह 7 बजे
शास्त्रीनगर सल्फिया मस्जिद – सुबह 7 बजे
शास्त्रीनगर फारुकी मस्जिद – सुबह 7.15 बजे
धातकीडीह बड़ी मस्जिद – सुबह 7.45 बजे
साकची मस्जिद ए रहमान – सुबह 7.15 बजे
साकची जामा मस्जिद – सुबह 7.30 बजे
जामा मस्जिद अहले हदीस जाकिरनगर – सुबह 7 बजे
मस्जिद ए मोहम्मदी जाकिर नगर चौक – सुबह 5.45 बजे
सलफिया मस्जिद शास्त्रीनगर – सुबह 7 बजे. (नीचे भी पढ़ें)
ईदगाहों के लिए-
बागबेड़ा महवारी शाह बाबा दरगाह ईदगाह – सुबह 8.30 बजे
धातकीडीह ईदगाह – सुबह 8 बजे
जुगसलाई ईदगाह – सुबह 8 बजे
साकची आमबागान ईदगाह – सुबह 8 बजे
बर्मामाइंस ईदगाह – सुबह 7.30 बजे
मानगो आजादनगर ईदगाह – सुबह 7.30 बजे.




