
Jamshedpur : मानगो के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को दिन में विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 के अंतर्गत जवाहरनगर रोड नं-17, रॉयल गार्डेन एरिया में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. संबंधित क्षेत्र में विभाग की ओर से एलटीएवी केबलिंग किया जाना है. वहीं पारडीह फीडर एवं चेपापुल फीडर के तहत ओल्ड पुरुलिया रोड, एनएच 33, कुमरूम बस्ती, बिग बाजार एरिया, चंद्रावती नगर, गुलाब बाग व एनएच कॉलोनी में सुबह 11:00 से शाम 3:00 बजे तक विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. संबंधित जानकारी के लिए विशेष परिस्थिति में सहायक अभियंता के मोबाइल नंब 9431135904 या कनीय अभियंता के मोबाइल 9431135952 या विद्युत शक्ति उपकेंद्र जवाहरनगर के नंबर 7061099008 पर संपर्क किया जा सकता है.








