
Chaibasa : बंडामुंडा में खुद को पत्रकार बता कर लोगों व व्यावसायियों का दोहन तथा अखिल भारतीय पत्रकार संघ के स्थानीय अध्यक्ष पर जानलेवा करने के मामले में पुलिस ने फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरोपी देवब्रत डे उर्फ देबू (38) सेक्टर-डी, बॉन्डामुंडा स्थित रेलवे कर्चारी आवास क्रमांक डी / 267 निवासी श्यामपद डे का पुत्र है। वह खुद को पत्रकार बताकर कई लोगों का शोषण करता रहा है। पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली करना, लोगो को डराना-धमकाना और मुफ्त का खाना-पीना उसका रोज का पेशा बन चुका था। जानकारी के अनुसार देबू का परिचय पत्रकारिता जगत से जुड़े कु लोगो के साथ हो गया था और उन्हें आंचलिक खबरों की जानकारी दिया करता था। ठीक वैसे ही जैसे कोई आम नागरिक किसी खबर को पत्रकारो के साथ साझा करता है। उसके द्वारा बतायी गयी कुछ एक खबर सामाचार पत्रों में छप जाने से वह जनसमुदाय के बीच उन खबरों का श्रेय लेने लगा और खुद को पत्रकार बताया करता था। लेकिन सच तो ये है कि देबू किसी भी पत्रकारिता संस्था से जुड़ा नहीं है, न तो किसी सामाचार संस्था ने उसे नामांकित किया है और न ही उसके पास पत्रकारिता से संबन्धित कोइ शैक्षणिक योग्यता है।
बताया जाता है कि देबू की दी हुई जानकारी का सामाचार प्रकाशित होने के बाद खुद को पत्रकार बता कर शराब कारोबारी, कोयला कारोबारी और ऐसे ही कई लोगों से अवैध वसूली करने लगा था। देबू के शोषण का शिकार हुए लोग स्थानीय पत्रकारों से मदद मांगने लगे। इसलिए सारे स्थानीय पत्रकार देबू की दबंगई की दास्तान अखिल भारतीय पत्रकार संघ के स्थानीय अध्यक्ष राजन शर्मा के साथ साझा करने लगे। राजन शर्मा ने देबू को ऐसा करने से कई बार मना भी कर चुके थे। क्योंकि इससे सच्चे पत्रकारों की गरिमा धूमिल हो रही थी। लेकिन देबू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उल्टे राजन शर्मा को ही धमकी देने लगा और अंततः बीते मंगलवार (8 सितंबर 2020) को जब राजनशर्मा अपने स्टूडियो में दोपहर के वक्त अकेले थे, देबू अपने चार साथियों के साथ अचानक आया और राजन पर हमला बोल दिया, जिससे राजन गंभीर रूप से घायल हो गये। राजन के बायें हाथ की हड्डी टूट गई है। दोस्तों की मदद से राजन को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी। बताया जाता है कि देबू एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके ऊपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं उक्त मामले में विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.








