• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West-Singhbhum-chaibasa : अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक में शिक्षकों व कर्मचारियों ने कहा-आरक्षण व्यवस्था में छेड़छाड़ बेमानी

West-Singhbhum-chaibasa : अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक में शिक्षकों व कर्मचारियों ने कहा-आरक्षण व्यवस्था में छेड़छाड़ बेमानी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

Chaibasa : अखिल भारतीय परिसंघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ अनुसुचित जाति / जनजाति व पिछड़ी जातियों की आरक्षण व्यवस्था पर ग्रहण और निजीकरण करने की नीति पर चिंता व्यक्त करने को लेकर ऑनलाइन मीटिंग हुई। सरकार के द्वारा आरक्षण व्यवस्था में छेड़छाड़ और रोजगार के हर क्षेत्र को निजीकरण करने की पहल को परिसंघ ने बहुत घातक बताया। ऑनलाइन मीटिंग में चिंता व्यक्त की गयी कि आरक्षण व्यवस्था को निरस्त करने और निजीकरण से एसटी-एससी व ओबीसी समुदाय की सामाजिक व्यवस्था चरमरा जाएगी। चूंकि निम्न वर्गों का उत्थान आरक्षण व्यवस्था के बल पर ही हुआ है, जिस कारण राष्ट्र की मुख्यधारा में आसानी से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मीटिंग में जुड़े सभी सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि आदिवासी व दलित समाज को ऊंचे मुकाम हासिल करने और सम्मानजनक स्थिति में पहुंचने में आरक्षण व्यवस्था का सबसे बड़ा योगदान है। इस व्यवस्था में किसी तरह का छेड़छाड़ करने से देश की सामाजिक समरसता में फिर से असमानता आ जाएगी और हम सदा शोषित वर्ग के रूप में संघर्ष करते नजर आएंगे। मीटिंग का संचालन परिसंघ के‌ वाइस जेनरल सेक्रेटरी दामोदर सिंकू ने किया। परिसंघ के‌ प्रदेश अध्यक्ष एलएम उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष छोटू राम,प्रदेश उपाध्यक्ष बालगोविंद राम, उपाध्यक्ष डॉ.लेयो कोया, सुखदेव बारी, प्रो हर्षमती सिंकू, रेणु प्रकाश, डॉ दमयंती सिंकु व अन्य ने सामाजिक मजबूती कायम रखने और शोषण से बचने के लिए परिसंघ जैसे ऊंचे संगठन से जुड़ने पर बल दिया। सभी पदाधिकारियों ने परिसंघ के उद्देश्य और इनकी महत्ता पर विस्तार से बात रखी।

पश्चिमी सिंहभूम जिले की ओर से मीटिंग में शामिल विमल किशोर बोयपाई, शालिनी पुरती और कृष्णा देवगम, मंगल सिंह मुंडा, दामू सुंडी, अनिता सोय ने कहा कि आरक्षण के नियमों को उचित तरीके से लागू कराने के लिए एक मजबूत मंच की आवश्यकता महसूस की जा रहा है, ताकि इसके बैनर तले अपनी समस्याओं को ऊंचे स्तर तक पहुंचा पायें। लिहाजा पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षक व कर्मचारी भी परिसंघ सरीखे संगठन के पक्षधर हैं। मीटिंग में विशेष आमंत्रित परिसंघ के‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राय ने विस्तार से आरक्षण व्यवस्था की जरूरत और इसकी महत्ता तथा संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही डॉ भीमराव आम्बेडकर के सपनों का भारत की परिकल्पना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ आम्बेडकर का सपना था कि देश के हर समुदाय की आर्थिक व सामाजिक सुदृढ़ता हो। देश के नवनिर्माण में हर समुदाय की भागीदारी में जरूरत से ज्यादा असमानता नहीं हो। इसके लिए आर्थिक पहलू का मजबूत होना नितांत आवश्यक है। तभी सामाजिक उत्थान का उद्देश्य फलीभूत होगा। लिहाजा आरक्षण व्यवस्था में छेड़छाड़ बेमानी है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित
खबर

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

October 13, 2026
Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video
खबर

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

October 13, 2026
Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ
खबर

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

October 13, 2026
Next Post
West-Singhbhum-chaibasa : बंडामुंडा में फर्जी पत्रकार ने अखिल भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार, खुद को पत्रकार बता कर लोगों व कारोबारियों से करता था भयादोहन

West-Singhbhum-chaibasa : बंडामुंडा में फर्जी पत्रकार ने अखिल भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार, खुद को पत्रकार बता कर लोगों व कारोबारियों से करता था भयादोहन

Jamshedpur : भाजमो ने कंगना राणावत पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ संजय राउत, अनिल देशमुख व प्रकाश राव पर जमशेदपुर न्यायालय में केस दर्ज कराया

Jamshedpur : भाजमो ने कंगना राणावत पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ संजय राउत, अनिल देशमुख व प्रकाश राव पर जमशेदपुर न्यायालय में केस दर्ज कराया

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का चल रहा है खेल, बस्तीवासियों ने तोड़ा अवैध निर्माण

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का चल रहा है खेल, बस्तीवासियों ने तोड़ा अवैध निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News