जमशेदपुर : झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर जमशेदपुर में संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा और अन्य आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति तैयार की गई, जिसके बाद सभी संबंधित एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)
सिविल डिफेंस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि चिकित्सा कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपदा के समय प्रभावी राहत एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारियों का परीक्षण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम करना, राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना तथा लोगों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.







