• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मानगो एवं उलीडीह थाना क्षेत्र में एक ही रात नौ दुकानों के ताले तोड़कर नकद एवं लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी की हुई सनसनीखेज घटना के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जनता दल यूनाइटेड का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ एवं उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी से मिला तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर घटना का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं चोरी हुए नकद व सामानों की बरामदगी की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि मानगो-डिमना रोड एवं उलीडीह क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एक ही रात नौ दुकानों को निशाना बनाया गया. अपराधियों ने इस दौरान कई दुकानों के ताले तोड़ दिए, जबकि दो दुकानों से नकद राशि एवं लाखों रुपये मूल्य के सामानों की भी चोरी कर ली गई. लगातार पुलिस गश्त के दावों के बावजूद इस प्रकार चोरी की घटना से पूरे व्यापारी समुदाय में भय, असुरक्षा एवं आक्रोश का माहौल बना दिया है. इससे यह प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

जदयू नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. साथ ही, चोरी गए सामानों की बरामदगी कर पीड़ित दुकानदारों को न्याय दिलाया जाए तथा मानगो एवं उलीडीह के सभी प्रमुख बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए. पार्टी ने संवेदनशील व्यापारिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञापन सौंपने के उपरांत जनता दल (यूनाइटेड) का प्रतिनिधिमंडल चोरी की घटना से प्रभावित दुकानों पर पहुंचा और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. नेताओं ने दुकानदारों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि जनता दल यूनाइटेड इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी गए सामानों की बरामदगी एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी प्रशासन के साथ लगातार संवाद बनाए रखेगी और आवश्यक होने पर आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी. जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेवारी है. यदि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका मनोबल और बढ़ेगा, जिसका प्रतिकूल प्रभाव शहर के व्यापारिक वातावरण पर पड़ेगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करने की मांग की.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये
खबर

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

August 30, 2026
Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

August 30, 2026
Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन  और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले
खबर

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

August 30, 2026
Next Post
Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu lodges complaint : विधायक सरयू राय के चित्र का अपमान करने वालों के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज, मानगो गोलचक्कर पर प्रदर्शन-पुतला दहन के दौरान घटी घटना

Jamshedpur jdu lodges complaint : विधायक सरयू राय के चित्र का अपमान करने वालों के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज, मानगो गोलचक्कर पर प्रदर्शन-पुतला दहन के दौरान घटी घटना

Jamshedpur impact cluster summer camp : जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर की समर कैंप प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित, टाटा स्टील फाउंडेशन के समर कैंप में आयोजित हुई थीं कई प्रतियोगिताएं  

Jamshedpur impact cluster summer camp : जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर की समर कैंप प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित, टाटा स्टील फाउंडेशन के समर कैंप में आयोजित हुई थीं कई प्रतियोगिताएं  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News