जमशेदपुर : परसुडीह मेन रोड माँ दुर्गा अपार्टमेंट के समीप 100 केवी का ट्रांसफार्मर में लोडिंग की समस्या की वजह से अक्सर पावर कट की शिकायत बनी रहती थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दिये जाने पर विधायक मंगल कालिंदी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को कह कर वहां 200 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया और आज उसका उद्घाटन भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने मौके पर कहा कि जो भी समस्या उनके संज्ञान में आती है, पूरे दायित्व के साथ उनका समाधान करते हैं. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों में जहां विकास की जरूरत है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास के काम किये जा रहे हैं.






