रांची / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट किया. डॉ गोस्वामी ने उन्हें राज्य की उच्च शिक्षा की स्थिति के बारे में बताया. डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल से विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.







