जमशेदपुर : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के तकनीकी संस्थानों के लिए जमशेदपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी और फ़ाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्सेज़ के लिए फिनटेक यूनिवर्सिटी शुरू करने और जिले के लिए स्वीकृत ट्राइबल यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति की मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य सोनू से मुलाक़ात की. इस अवसर पर ज़िले के महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना का निर्माण और पढ़ाई को लेकर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की और समाधान का आग्रह किया. केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है जिसमें फ़ोकस जिलो का चयन किया गया है.(नीचे भी पढे)
लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) को नहीं रखा गया है जबकि बहुतायत आदिवासी मूलवासी बहुल इलाकों के बच्चे यहां के स्थानीय महाविद्यालयों में ही उच्च शिक्षा लेते हैं. उन्होंने मंत्री से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया. बहरागोडा कॉलेज के लिए 5 करोड़ 75 लाख से ज़्यादा की राशि का प्रस्ताव है. घाटशिला कॉलेज, कॉपरेटिव कॉलेज, वरकर्स कॉलेज समेत आधे दर्जन कॉलेजो में विद्यार्थियों और नए नए पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ने के कारण वर्तमान की आधारभूत संरचना का विस्तार अत्यंत ज़रूरी है और प्रस्ताव भेजा गया है. विभागीय मंत्री ने आश्वस्त किया की पीएम रूसा की राशि के बिना भी राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के पास पूर्वी सिंहभूम जिले के इन महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण का डीपीआर बन कर तैयार है और जल्द काम शुरू होगा. जमशेदपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी और फिनटेक यूनिवर्सिटी की माँग पर उन्होंने आश्वस्त किया की ज़मीन उपलब्ध होने पर निश्चित रूप से इस पर आगे बढ़ने का विचार विभाग का है.











