जमशेदपुर : घाटशिला एसडीएम एवं सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर आगामी घाटशिला उपचुनाव को देखते हुए अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया. इसी क्रम में उत्पाद निरीक्षक रामदास भगत के पर्यवेक्षण में स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित रातमुहान क्षेत्र में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान लगभग 750 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा 25 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई. टीम ने मौके पर अवैध शराब की चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद मो. गुफरान, प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल एवं गृह रक्षक शामिल रहे.



