जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक दुखदायी घटना घटित हुई है. इसमें उसकी मां द्वारा ही अपने बच्चों का अपने भाईयों की मदद से अपहरण करने की कोशिश की. अपहरण की घटना को देखते ही परिवार के लोगों ने मिलकर हल्ला मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मिलकर अपहरण करने वाले लोगों को धर दबोचा. उनको बांधकर पीटा गया. बच्चों की मां किरण कुजूर के साथ हाथापायी की गयी है. इसको लेकर बच्चों के दादी ने बिरसानगर थाना में एक एफआइआर दायर कराया है. घटना बुधवार की दोपहर की है. बताया जाता है कि बच्चों के पिता की मौत हो चुकी है. बच्चों के दादी ने बताया कि 24 फरवरी को बच्चे के पिता जुलियस प्रवीर की संदेहास्पद मौत हो गयी थी. इससे पहले ही बच्चे के माता-पिता ने तलाक का पेपर कोर्ट में फाइल जमा किया था. पिता की मौत होने के बाद किरण ने बच्चे को साथ रखने से इंकार कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद दोनों बच्चे चाचा-चाची और दादी के साथ रह रहे हैं. यह मामला जमशेदपुर कोर्ट में चल रहा है. उनका पत्नी से विवाद चल रहा था, जिस कारण किरण के दोनों बेटे फिलहाल चाचा के साथ रह रहे हैं. इस बीच बुधवार को स्कूल से लौटे दोनों बच्चों को मां ने अन्य लोगों के साथ कार में उठाने का प्रयास किया. हालांकि, बड़ा बेटा भाग निकला. आसपास के लोगों ने कार से आये एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बांधकर पिटाई की. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
युवक की सूचना देने पर कार से छोटे बेटे को ले गयी. मां व अन्य लोग वापस लौटे. वापस लौटने पर किरण कुजूर ने घर में घुसकर हंगामा किया और गैस सिलिंडर का पाइप खोलकर आग लगाने की धमकी दी. इसके बाद लोगों ने तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चे की दादी जुलिया टोप्पो ने सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.











