जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के विभिन्न डिवीजन में नए वित्तीय वर्ष में बेहतर उत्पादन गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु पूजा अर्चना के साथ कार्य आरंभ हुआ. वेहिकल फैक्ट्री के लाइन वन एवं लाइन टू का संयुक्त रूप से पूजा अर्चना किया गया. इसके उपरांत वर्ल्ड ट्रक लाइन 3 में पूजा अर्चना की गई. इसके बाद कंपनी के एक्सेल डिवीजन इंजन डिवीजन एचवीटीएल व सीटीआर और अंत मे फाइनल में पूजा का कार्यक्रम हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इन कार्यक्रमों में प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन गंठ, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, एडमिन हेड वीएन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह तमाम ऑफिस बियरर शामिल हुए. पूजा के उपरांत जेनरल ऑफिस में नए वितीय वर्ष के लिए एवं पिछले साल बेहतर उत्पादन के लिए केक कटिंग की गई एवं शुभकामना दी गई. इस आशा के साथ कि नए वर्ष में नई वाहन के साथ बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लक्ष्य को हम लोग प्राप्त करेंगे.











