
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवाओं ने बदहाल स्वस्थ व्यवस्था के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. ऐसे समय मे जब बदले मौसम से रोज़ हर तीसरे घर मे सर्दी, खाँसी और बुखार जैसे आम बीमारी से लोग जूझ रहे हैं साथ ही अन्य प्रचलित बीमारियों को भी इलाज की जरूरत है तब कोरोना एक बहाना बन कर रह गया है. पिछले 2 सप्ताह में कम से कम 500 बेड आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं थे. कांतिलाल गांधी अस्पताल के पास 70 बेड था, ब्रम्हानंद अस्पताल के पास 250 बेड, गुरुनानक अस्पताल मानगो के पास 40 बेड, दया अस्पताल, स्टील सिटी अस्पताल और मर्सी अस्पताल जिसके पास 250 से अधिक बेड है वह भी इमरजेंसी के अलावा और कोई केस नहीं ले रहा है. कई छोटे-छोटे नर्सिंग होम हैं जो कोरोना के बहाने से बंद किए हुए हैं. एमजीएम अस्पताल की बदहाली कोई नई बात नहीं है, वहाँ के स्टाफ से जब फोन पर बात हुई तो उन्हें ये तक नहीं पता कि कोरोना जिन्हें नहीं है उनके इलाज के लिए कितने बेड खाली है और उन्होंने पाला डिप्टी सुपरिटेंडेन्ट पर फेंक दिया. शहर के कई अस्पताल अनौपचारिक रूप से बंद हैं. ज्यादातर जगहों पर ओपीडी बंद पड़ी है और सभी कोरोना के अलावा किसी भी तरह का इलाज करने में रुचि नहीं दिख रहे हैं. युवाओं की टीम के पास कई लोगों के कॉल आए. कोरोना मरीजों को टेस्ट करने में देरी से लेकर उनके परिजनों के टेस्ट में हो रही देरी भी आम बात है. पॉजिटिव आने के बाद भी अगले 2 दिनों तक प्रसाशन के तरफ से कोई झाँकने तक नहीं आता. छोटे छोटे नर्सिंग होम और क्लिनिक इतने बड़े चुनौती से निपटने में असक्षम है इसीलिए सरकार को इससे निपटने के लिए एक सटीक योजना बनाने की जरूरत है. टीम के संचालक ऋषव रंजन ने कहा,” ये शर्म की बात है कि टाटा जैसे शहर में जहाँ टाटा और सरकार दोनों साथ काम करती है वहाँ इलाज के अभाव में लोग मर रहे हैं. अब तक 20-30 लोगों की मौत इसी अनदेखी के वजह से हो चुकी है. जो कम्पनी पीएम केयर्स फण्ड में 1500 करोड़ रुपए देती है वो कम्पनी अपने शहर में सभी लोगों का इलाज नहीं करवा सकती? आखिर किस चीज़ की कमी है और क्यों?” जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार और स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता को युवाओं की टीम ने 48 घन्टा का अल्टीमेटम दिया है. 48 घण्टे कर अंदर ये टीम चाहती है कि सरकार एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करे जिसमें इस परिस्थिति से निपटने की इच्छा शक्ति हो. ज्ञात हो कि इस टीम को सबसे पहले भारतीय जन मोर्चा का समर्थन मिला. सीतारामडेरा से नेता मनोज सिंह उज्जैन ने भारतीय जन मोर्चा के तरफ से समर्थन ही नहीं पूरी मुहिम की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया है. यह टीम विधायक, सांसद और शहर के अन्य कद्दावर नेताओं से भी अपील करेगी कि वे साथ आएं. युवा टीम से साकेत सिंह उज्जैन ने कहा, “यह वक़्त है जब पार्टी लाइन से ऊपर उठकर शहर के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में इस अभियान से जुड़ना चाहिए। ताकि हमारे शहर में इलाज के अभाव में किसी की मौत ना हो।” 48 घण्टे के बाद शहर के युवा खुद मोर्चा संभालेंगे. टीम के संचालक अमरेंद्र सिंह ने कहा,” अगले 48 घंटे हम बैठे नहीं रहेंगे। हमारी टीम शहर के सभी अस्पताल जाकर स्थिति की समीक्षा करेगी। हम पूरे शहर को इस बदहाली से अवगत करवाते रहेंगे.” प्रेस कॉन्फ्रेंस को अमरेश सिंह, साकेत सिंह, अमरेंद्र सिंह और ऋषव रंजन ने संबोधित किया. उन्होंने शहर के युवाओं और अन्य सामाजिक संगठन के साथ साथ सभी एनजीओ से अपील की है कि वे सब इस अभियान से जुड़कर सहयोग करे.














