जमशेदपुर : टाटा स्टील के खेल विभाग द्वारा यूनियन और प्रबंधन की संयुक्त समिति (स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी) के समन्वय में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के सुपर नॉकआउट मुकाबले जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड में खेले गए. इन रोमांचक मुकाबलों में टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया. इसके तहत पहले मैच में एसएमडी बनाम वन सप्लाई चेन एंड आरएंडडी के बीच मैच हुआ. इसके तहत एसएमडी ने 12 रन से जीत दर्ज की. वन सप्लाई चेन एंड आरएंडडी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके तहत एसएमडी 59/9 (10 ओवर), वन सप्लाई चेन एंड आरएंडडी 47/10 (9.5 ओवर) बनाया. इसके तहत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रमोद बेहरा (एसएमडी) – 28 रन (17 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गुलशन कुमार (एसएमडी) – 2 ओवर, 2 रन, 3 विकेट रहा. दो बार की विजेता वन सप्लाई चेन एंड आरएंडडी टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.(नीचे भी पढे)
एसएमडी की यह जीत टूर्नामेंट में उनकी मजबूत दावेदारी को दर्शाती है. दूसरा मैच सीआरएम बनाम लॉन्ग प्रोडक्ट मिल्स के बीच हुआ. इसमें सीआरएम ने 49 रन से जीत दर्ज की. लॉन्ग प्रोडक्ट मिल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सीआरएम 87/5 (10 ओवर) जबकि लॉन्ग प्रोडक्ट मिल्स 38/10 (7.5 ओवर) की. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आकाश पटेल (सीआरएम) – 22 रन (12 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने किया जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नितिश (सीआरएम) – 0.5 ओवर, 0 रन, 3 विकेट रहा. वहीं, तीसरा मैच एचआरएम बनाम एलडी 3 के बीच हुआ, जिसमें एचआरएम ने 23 रन से जीत दर्ज की. एचआरएम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एचआरएम 103/2 (10 ओवर). एलडी #3 80/7 (10 ओवर) बनाया. वहीं, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानवेंद्र प्रताप सिंह (एचआरएम) – 46 रन (23 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) रहा जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रतनीश (एचआरएम) – 2 ओवर, 12 रन, 2 विकेट रहा. आयोजन समिति ने सभी टीमों और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की. टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. खेल प्रेमियों से अनुरोध किया जाता है कि वे आगे के मैचों में अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करें और टूर्नामेंट की गरिमा बढ़ाएं.



