
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ठेला, खोमचा और रेस्टोरेंट वालों को फूड लाइसेंस लेना जरूरी है. इसको लेकर 4 मार्च को कैंप लगाया जायेगा. जमशेदपुर के साकची के धालभूम स्थित एसडीओ ऑफिस में 4 मार्च को खाद्य सुरक्षा शाखा द्वारा फ़ूड लाइसेंसिंग, रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत लोग अपना आवेदन और कारोबारियों को आवेदन देना होगा. इसके तहत एफएसएसएआइ लाइसेंस के लिए 12 लाख से अधिक का वार्षिक टर्नओवर, 2000 से 3000 रूपये सालाना और एफएसएसआइ रजिस्ट्रेशन 12 लाख से कम का वार्षिक टर्नओवर, 100 रूपये सालाना वालों को आवेदन देना होगा. इसके लिए लाइसेंस के लिए ये सारे दस्तावेज लेना जरूरी है.
• प्रोपराइटर्स /डायरेक्टर्स की संपूर्ण विवरणी (पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि)
• आवेदक/प्रोपराइटर का पहचान पत्र
• व्यवसाय स्थल के स्वामित्व का प्रमाण पत्र(सेल डीड, बिजली बिल, राजस्व रसीद आदि)
• प्रोपराईटरशिप से संबंधित स्वघोषणा पत्र/पार्टनरशिप डीड
• मैन्यूफैक्चरिंग के लिए अतिरिक्त दस्तावेज
• मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का फोटो, प्रोसेसिंग एरिया सहित
• उत्पादन ईकाई का ले-आउट/ब्लूप्रिंट, क्षमता के अनुरूप
• मैन्यूफैक्चरिंग उत्पाद की सूची
• उपयोग में लाए जा रहे पेयजल की शुद्धता का जांच रिपोर्ट
• होटल/ केटरर / रेस्टरेंट के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़
▪️पंजीकरण हेतु दस्तावेजों की सूची
• आवेदक का पहचान पत्र
• अगर पहचान पत्र में व्यवसाय स्थल का पता नही है तो व्यवसाय स्थल के लिए पता का प्रमाण पत्र
• एक पास्पोर्ट साइज़ फोटो
• सभी दस्तावेजों को स्वअभिप्रमाणित रूप से जमा करना है ।
▪️नोट- अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 9546938921











