
जमशेदपुरः सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी किरण सिन्हा से जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. किरण ने इस मामले में न्यायलय परिवाद दर्ज कराया है. न्यायलय के आदेश के बाद सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत के अनुसार किरण ने मेसर्स ग्रीन एंड टीवीटी लिमिटेड के डायरेक्टर गुरबित सिंह बिरबी, पूनम कौर, पृथ्वी दीप सिंह और दिता सिंह पर आरोप लगाया है. किरण के अनुसार उसे जमीन खरीदनी थी. उसने कंपनी से संपर्क किया. कंपनी ने उसे 5 जगह जमीन दिखाई और 5 लाख रुपए लिए. अब न तो कंपनी जमीन दे रही है और न ही पैसे.











