
जमशेदपुर : जमशेदपुर के हरहरगुट्टू राजकीय मध्य विद्यालय पक्का स्कूल मे बेड़ाढीपा यूथ एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 112 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 8 लोग मोतियाबिंद मरीज पाए गए. बहादुर किस्कू ने बताया कि चयनित मरीजों का ऑपरेशन संजीव नेत्रालय में कराया जाएगा. इस तरह के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर से गरीबों को लाभ मिलता है. शिविर में मुखिया लक्ष्मी सोय, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र अलावड़ा, मुखिया भारत जोरा, रमेश पात्रो, श्यामू प्रसाद, सुनील किस्कू, सोनाराम वर्मा, राजू साह, पिंटू सिंह एवं कैंप को-ऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.



