जमशेदपुर : उत्तरी छोटा गोविंदपुर स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को आर्वत फाउंडेशन ने नुवोको सीमेंट के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में 120 से अधिक लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. शिविर के दौरान आंखों की जांच, फिजिशियन परामर्श, दांतों की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं वजन की जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं. जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं. (नीचे भी पढ़ें)

सेंटर फॉर साइट पॉस्पिटल, साकची की टीम ने मरीजों की नेत्र जांच की. वहीं डॉ दीपिका ने फिजीशियन के रूप में तथा डॉ सृष्टि ने डेंटल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दीं. नर्सिंग सेवाओं में रेणु एवं अनुराग सहित स्वास्थ्य टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया. कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नवोको सीमेंट की सीएसआर टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएलए) तथा डाक विभाग के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुखिया रंजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह (भोला) एवं उप मुखिया दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे. नुवोको सीएसआर टीम की ओर से किशुन मुर्मू एवं जकता सोरेन के साथ मधु सिंह, लक्ष्मी देवी, श्रीदयाल सिंह, हरिंदर मिश्रा एवं सिलेख कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. वहीं डीएलएसए की ओर से सुनीता कुमारी, जोबा रानी बास्के, सुनीता कुमारी झा एवं रीना तिवारी ने सहभागिता की. वहीं डाक विभाग की ओर से रिलेशनशिप मैनेजर निशांत कुमार ने लोगों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी और उनके लाभ के बारे में जागरूक किया.







