
जमशेदपुर : यास तूफान को देखते हुए जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार ने लॉकडाउन की मियाद को 27 मई को भी बढ़ा दिया है. पहले यह तय था कि 26 मई बुधवार से लेकर गुरुवार 27 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. लेकिन बुधवार को यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है कि भारी बारिश और तेज हवाएं 27 मई को भी रहेगी और तूफान का असर जमशेदपुर पर रहेगा, जिसको देखते हुए डीसी सूरज कुमार ने जमशेदपुर में लगाये गये लॉकडाउन का विस्तार 28 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए कर दिया है. बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, 27 मई को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. 27 मई को सभी तरह की दुकानें (मेडिकल दुकानों को छोड़कर और दूध दुकान सुबह11 बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेगी) बंद रेहगी और आवागमन केवल चिकित्सीय कारणों से अस्पताल जाने और दवख़ लेने के लिए ही की जा सकेगी. सरकारी वाहन, राहत दल का वाहन, मालवाहक वाहन, प्रेस के कर्माचरी के वाहन और औद्योगिक इकाईयों और प्रतिष्ठानों में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के आवागमन के लिए प्रयोग किये गये निजी वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. बाद बाकि सारे लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगायी गयी है.













