जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह ने जुगसलाई, बागबेड़ा के अलावा भुइयांडीह में नये साल पर फायरिंग कर दहशत फैला दी है. कन्हैया सिंह ने पुलिस को खुले तौर पर चुनौती दे दी है. पुलिस को एक गोली का पिलेट की तस्वीर भी मिली है, जो अपराधियों द्वारा फायरिंग करने की बात को कही साबित की है. बताया जाता है कि इस मामले में कन्हैया सिंह और उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है. बताया जाता है कि एक जनवरी को जुगसलाई नया बाजार में नये साल का पार्टी चल रहा था. इसी दौरान वहां रोनित के पार्टी में कन्हैया सिंह दल बल के साथ पहुंच गया और वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में रोनित की मां ने सोमवार को जुगसलाई थाना में कन्हैया सिंह और उसके गिरोह के लोगों के खिलाफ केस दायर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, बागबेड़ा के बाबाकुटी के रहने वाले बिरेंद्र प्रसाद ने भी कन्हैया सिंह पर दुकान से चार हजार रुपये छिन लेने और मारपीट करने के साथ गोली चलाने का भी मामला दायर कराया है. कन्हैया सिंह ने नये साल पर एक जनवरी को भुइयांडीह एरिया में भी जाकर फायरिंग की है. बताया जाता है कि सारी जगहों पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैल गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक खोखा नहीं मिलने की बात कहीं जा रही थी, लेकिन अचानक से फायरिंग की घटना ने सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे दी है.



