जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका कमरडीह ग्राम लावा निवासी बंशी दास के मकान में घुसकर पैसों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले बुद्धेश्वर हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सके पास से पर्स और पैसा भी बरामद किया है. बंशी दास के पैंट से चुराये गये तमाम दस्तावेज भी बरामद कर लिये है. पुलिस ने उसके पास से सारे पैसों को भी बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि वह छत के रास्ते घर में घुसकर दीवार पर टंगे पैंट में रखे जेंटस पर्स, जिसमें करीब सात हजार रुपये और अन्य दस्तावेज थे, कि चोरी कर लिया था. पुलिस ने मामले की जांच की और 24 घंटे में कांड का उदभेदन कर दिया.



