जमशेदपुर : यंग इंडियंस जमशेदपुर ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइI) के सहयोग से गुरुवार को सीएफई ऑडिटोरियम में जेम पोर्टल पर एक व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन जेम अधिकारी सुबोध कान्त ने किया, जिसमें उन्होंने पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं, जैसे विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, सेवा प्रविष्टि और सरकारी निविदाओं में भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
वाइआइ एवं सीआइआइ के सदस्यों की उपस्थिति में सत्र ने प्रतिभागियों को जेम पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने में सक्षम बनाया और सरकारी खरीद प्रक्रिया को समझने में मदद की. प्रशिक्षण सत्र में वाइआइ के कौशिक मोदी (चेयर), श्रुति झुनझुनवाला (को-चेयर) के अलावा विवेक देबुका, सौरभ मित्तल, ऋषि भाटिया एवं रोहित केडिया आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि आइपीसी सदस्य सदस्य के रूप में आइपीसी व राष्ट्रीय प्रबंधन टीम के सदस्य प्रतीक अग्रवाल, पुलकित झुनझुनवाला, उदित अग्रवाल एवं दिव्यांशु सिन्हा भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम ने सदस्यों को जेम प्लेटफॉर्म की गहराई से समझ प्रदान कर स्थानीय व्यवसाइयों को सरकारी खरीद के अवसरों तक पहुंच बनाने में सहायता की.




