जमशेदपुर : साकची गुरु नानक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोख सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को विद्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर गुरु नानक मध्य विद्यालय एवं गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम का संचालन डॉ आशा चौबे ने किया. विद्यार्थियों ने विद्यालय पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि उज्ज्वल दत्ता ने माउथ ऑर्गन पर सुंदर धुनें बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में गुरु नानक उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला ने संतोख सिंह की 29 वर्षों से अधिक की सेवा पर प्रकाश डाला और एक भाव पूर्ण कविता का पाठ कर सबको भावुक कर दिया. कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने संतोख सिंह को उपहार भेंट कर सम्मानित किया. समारोह के अंत में संतोख सिंह को बैंड-बाजे के साथ डीयोढ़ी साहिब तक पारंपरिक विदाई दी गई. कार्यक्रम में निवर्तमान गुरुद्वारा कमेटी की ओर से निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, अजायब सिंह और इंदरजीत सिंह निक्कू आदि भी उपस्थित रहे.




