• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur gender mela- एलबीएसएम कॉलेज करनडीह में ‘युवा’ का ‘जेंडर मेला’ आयोजित, जेंडर आधारित भेदभाव पर हुई चर्चा, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

October 12, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर:युवा, किशोर-किशोरियों, विकलांगों व समाज में हाशिए पर चल रहे लोगों के लिए कार्यरत संस्था ‘युवा’ ने तीसरे ‘जेंडर मेला’ का करनडीह के एलबीएसएम कॉलेज में आयोजन किया. बता दें कि पहला मेला पिछले साल एग्रीको क्लब हाउस में और दूसरा पोटका में आयोजित हुआ था. मेले के माध्यम से सभी प्रकार के लोग आकर जेंडर आधारित भेदभाव, परेशानियों और सफलता आदि को लेकर अपनी आवाज साझा करते हैं और इससे ‘विविधता का उत्सव’ नजर आता है, जहां समानता पर चर्चा होती है. जेंडर मेला का थीम भी यही है ‘समानता का उत्सव मनाना’ और समानता सुनिश्चित करना.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र ने अन्य अतिथियों और लोगों की उपस्थिति में बलून उड़ाकर की. उसके बाद एलबीएसएम कॉलेज के छात्र ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डा अशोक कुमार झा, अंग्रेजी विभाग की एचओडी डॉ मौसमी पाल, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार और डालसा की अधिवक्ता प्रीति मूर्मू मौजूद रही. कार्यक्रम में युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने युवा संस्था के कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जेंडर समानता, विकलांगता, सबर, ट्रांस समुदाय समेत सभी अन्य मुद्दों पर कार्य कर रही है. बाल विवाह के खिलाफ लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

वर्णाली ने बताया कि कैसे थानों में साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर न होने से विकलांगजनों को दिक्कतें आती है. यहां तक कि रांची हाई कोर्ट में कई मामले इसी वजह से लंबित चल रहे है.एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य सह विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि ऐसे नेक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर कॉलेज परिवार खुद को खुशनसीब समझ रहा है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में लैंगिक समानता का माहौल है. लड़का हो, लड़की हो या थर्ड जेंडर, किसी के लिए कोई बाधा नहीं है, लेकिन सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए कॉलेज प्रशासन खुलासा नहीं करता कि अमुक थर्ड जेंडर है, ताकि छात्र की पढाई बाधित न हो.एलबीएसएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष सह कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ मौसमी पाल ने कहा कि हर किसी को जीने का अधिकार है. वर्क प्लेस, स्कूल कॉलेज में जितने जागरुकता कार्यक्रम होंगे, जेंडर समानता की ओर हम बढते जाएंगे.(नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि संजय मिश्र ने कहा कि पहले से काफी बदलाव आया है. पहले स्कूल- काॅलेज में ऐसे कार्यक्रमों की परिकल्पना भी संभव नहीं थी. आज स्त्री, पुरूष और ट्रांसजेंडर की बात हो रही है. फिर भी, आगे और रास्ता तय करना है. बिना शैक्षणिक संस्थानों में इन मुद्दों को लेकर जागरुकता फैलाए बदलाव की उम्मीद बेमानी है. उन्होंने कहा कि एलजीबीटीक्यूप्लस के लिए अब तक कोई हिन्दी शब्द नहीं खोजा जा सका है, जिस पर काम करना जरूरी है.अधिवक्ता प्रीति मूर्मू ने कहा कि थर्ड जेंडर को हमने इंसान समझा ही नहीं. घर में विकलांग को जगह है, लेकिन थर्ड जेंडर को नहीं. हालांकि बदलाव आया है. फिर भी, जमशेदपुर की बात करें तो, अब तक थर्ड जेंडर के लोग खुद के साथ होने वाली हिंसा को लेकर कोर्ट की शरण में नहीं आए हैं.विशिष्ट अतिथि परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि जेंडर कोई भी हो, मगर अधिकार सबका बराबर है. उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि अभी तक उनके थाने में ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े लोग अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचे हैं. थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि उनके नेतृत्व में थाना में किसी भी प्रकार का कोई लैंगिक भेदभाव नहीं होगा, लोग बेहिचक आएं, कानून सम्मत कार्रवाई होगी.(नीचे भी पढ़े)

विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र टेटे(डायरेक्टर, समेकित विकास केन्द्र) ने कहा कि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है. लैंगिक समानता को लेकर हमें अपना नजरिया बदलना होगा.कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता और ‘जेंडर’ को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया. साथ ही, लैंगिक समानता पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन हुआ. इस पैनल डिस्कशन का संचालन एएसएस की प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर लखी दास ने किया.(नीचे भी पढ़े)

पैनल डिस्कशन में निम्नलिखित लोगों ने भाग लिया– श्रुति, लीडर गर्ल, पोटका, नीतू कुमारी, वन स्टॉप सेंटर, डॉ पुरुषोत्तम, एचओडी, हिन्दी, एलबीएसएम कॉलेज, अरुण कुमार,अध्यक्ष, झारखंड विकलांग मंच, ऋषिका, ट्रांसजेंडर सदस्य, पीपल फॉर चेंज, जेंडर मेला में विभिन्न स्टालों में हाथ से बनी वस्तुओं और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई. उसके अलावा, डालसा और वन स्टॉप सेंटर के स्टॉल के माध्यम से छात्रों और आगंतुकों को लैंगिक समानता से जुड़े कानूनों के प्रति जागरुक किया गया. कई स्टालों में जनजातीय खान पान को पेश किया गया. टैटू के स्टॉल पर विद्यार्थियों की खासी भीड़ रही. जेंडर मेला में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.युवा संस्था एवं ‘क्रिया’, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम ‘विमेन गैनिंग ग्राउंड’ के तहत उपरोक्त जेंडर मेला, इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल और एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अंजना देवगम और अन्नी अमृता ने किया. वहीं, अंत में एलबीएसएम की प्राध्यापिका चंदन जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.(नीचे भी पढ़े)

इन प्रतियोगिताओं के नतीजे निम्नलिखित रहे- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम- राहुल सिंह दूसरा- हीरा भूमिज,
तीसरा: मोहन होनहागा चौथा- आराधना सरदार, पांचवा- शिवानी सोरेन, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में पहला- पुतुल हेंब्रम दूसरा – सीमा भूमिज, तीसरा- प्रदीप कुमार चौथा- अर्जुन सोरेन पांचवा- संगीता मुर्मू.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत

October 31, 2026
Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद
खबर

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद

October 30, 2026
Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके

Next Post

jamshedpur cleanliness drive- टाटा स्टील कोक प्लांट के कर्मचारियों व टाटा स्टील फाउंडेशन ने डिमना लेक के पास चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों से स्वच्छता बनाने रखने का किया आग्रह

jamshedpur ghatshila by-election- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए की समीक्षा बैठक,सभी कोषांगों में निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ससमय कार्य करें,मतदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें व उनके सहूलियत का पूरा ध्यान रखें- के रवि कुमार

Horoscope Know Your Day monday 13th October 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 अक्टूबर 2025

Horoscope Know Your Day monday 13th October 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 अक्टूबर 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

मेष राशिआज कोई भी दवा लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।...

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर शुक्रवार रात युवा जदयू के...

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत ''टाटा वर्कर्स यूनियन'' के पदाधिकारियों के बीच भले ही विवाद होता रहे. एक दूसरे...

Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके

Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके

by Team Sharp Bharat K
October 30, 2026

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर सहायता मिल जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है....

Jamshedpur rural man electrocuted :बरसोल में करम पूजा देखने आये व्यक्ति की करंट लगने से मौत, करम पूजा देखने के दौरान बिजली की चपेट में आने से हुई मौत

Jamshedpur rural man electrocuted :बरसोल में करम पूजा देखने आये व्यक्ति की करंट लगने से मौत, करम पूजा देखने के दौरान बिजली की चपेट में आने से हुई मौत

by Team Sharp Bharat D
October 30, 2026

जमशेदपुर : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत शाखाभंगा गांव में करम पूजा देखने पहुंचे एक व्यक्ति...

Jamshedpur unique example of unity- दीपावली पर सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल, मारवाड़ी समाज काशीडीह ने संभाली मिठाई व नमकीन निर्माण की कमान, विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भट्टी पूजन, शुद्धता, गुणवत्ता और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का संकल्प

Jamshedpur unique example of unity- दीपावली पर सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल, मारवाड़ी समाज काशीडीह ने संभाली मिठाई व नमकीन निर्माण की कमान, विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भट्टी पूजन, शुद्धता, गुणवत्ता और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का संकल्प

by Team Sharp Bharat K
October 30, 2026

जमशेदपुर: दीपावली के पावन एवं हर्षोल्लास पर्व पर मारवाड़ी समाज काशीडीह ने सामाजिक एकजुटता, सामूहिक सहयोग और सेवा भावना की...

Jamshedpur CSIR-NML-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर एनएमएल का किया शैक्षणिक भ्रमण, वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार के बारे में बच्चों ने जाना

Jamshedpur CSIR-NML-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर एनएमएल का किया शैक्षणिक भ्रमण, वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार के बारे में बच्चों ने जाना

by Team Sharp Bharat K
October 30, 2026

जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर द्वारा जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर की कक्षा आठवीं के...

Jamshedpur new traffic arrangements for tet : झारखंड टेट के लिए रविवार को शहर में रहेगी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक डीएसपी ने जारी की संशोधित यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर लगेगी बंदिश

Jamshedpur new traffic arrangements for tet : झारखंड टेट के लिए रविवार को शहर में रहेगी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक डीएसपी ने जारी की संशोधित यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर लगेगी बंदिश

by Team Sharp Bharat D
October 30, 2026

जमशेदपुर : आगामी रविवार, 1 नवंबर को आयोजित होने जा रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2026 (टेट) के मद्देनजर...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद

Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके

Jamshedpur rural man electrocuted :बरसोल में करम पूजा देखने आये व्यक्ति की करंट लगने से मौत, करम पूजा देखने के दौरान बिजली की चपेट में आने से हुई मौत

Jamshedpur unique example of unity- दीपावली पर सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल, मारवाड़ी समाज काशीडीह ने संभाली मिठाई व नमकीन निर्माण की कमान, विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भट्टी पूजन, शुद्धता, गुणवत्ता और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का संकल्प

Jamshedpur CSIR-NML-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर एनएमएल का किया शैक्षणिक भ्रमण, वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार के बारे में बच्चों ने जाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News