
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि झारखंड सरकार जो की पूरी तरह से रीढ़विहीन है, जो की कल्याणकारी योजनाएं को लागू करने में असफल हो रही है उसे सत्ता में बने रहने का बिल्कुल भी नैतिक अधिकार नहीं है. आज तक पूरे राज्य में मंदिरों को आम जनता के लिए नहीं खोला गया और जमशेदपुर के जुबली पार्क को भी पता नही किस दबाव में आज तक भी पूर्ण रूपेण नहीं खोला गया, जबकि हर तरह के दुकान, बाजार, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खुल गए हैं. तब किस परिस्थिति बस झारखंड सरकार ने मंदिरों और जुबली पार्क को बंद करके रखा है. ये झारखंड, जमशेदपुर की जनता के साथ घोर अन्याय है. भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि अविलंब सभी मंदिरों को आम जनता के दर्शन-पूजन के लिए खोला जाए. साथ ही जमशेदपुर के जुबली पार्क को भी जमशेदपुर की आम जनता के लिए खोला जाए. अन्यथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन हर चौक-चौराहों पर किया जाएगा.



