जमशेदपुर: उच्च रक्तचाप मे नमक का सेवन हानिकारक है. नमक मे मौजूद सोडियम ही उच्च रक्तचाप को बढ़ा देता है.उक्त बातें रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने बुजुर्गो के हित मे काम करने वाली सामाजिक संस्था जीवन ज्योति द्वारा मानगो शंकोसाई 5 नंबर रोड मे आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि कही. स्वास्थ्य जांच शिविर मे हर रविवार को सुबह 6 बजे से बुजुर्गो के लिए मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की निःशुल्क जांच की जाती है .जांच करने वाली टीम ने रिपोर्ट के बारे मे बताया कि बुजुर्गो की जांच रिपोर्ट मे उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के अनेक मामले पहली बार सामने आ रहें है. जिन्हें तत्काल डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जा रही है.(नीचे भी पढ़े)

मनोज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय मे मधुमेह एवं रक्तचाप हर घऱ की बीमारी बन चुकी है. इसके प्रति जागरूक रहना ही इसका बचाव है. मनोज मिश्रा ने कहा कि उनका स्वस्थ्य रहना ही हर परिवार की हार्दिक इच्छा होती है. इसीलिए उन्हें सादा भोजन एवं फल, सब्जियां खाने चाहिए तथा नियमित टहलने का अभ्यास करना चाहिए. इसी मे उनकी तंदुरस्ती का राज़ छिपा है. आज के स्वास्थ्य जांच शिविर मे सैकड़ों बुजुर्गो ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया. कार्यक्रम मे जीवन ज्योति की ओर से शुभश्री दत्ता, विष्णु लाल, जिष्णु महतो, आरएस मिश्रा, बीके दास, एलबी प्रसाद, जीतेन्द्र राय सहित काफ़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे.











