चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जोरडीहा,सोनाहारा,धोबाशोल,भातकुंडा,साढ़पुरा,सुनसुनिया समेत अन्य गांव से रविवार को बंगला श्रावन माह के अंतिम सोमवार पर बहरागोड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध चित्रेश्वरधाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए दर्जनों महिला और पुरूष कांवरिया चाकुलिया से गाजे बाजे के साथ रवाना हुए. सभी कांवरियां भातकुंडा स्थित जोड़ाखाल में स्नान कर और कांवर में जल भरकर कांवर की पूजा की और इसके पश्चात सभी कांवरियां पैदल ही चित्रेश्वरधाम के लिए रवाना हुए. (नीचे भी पढ़े)

कांवरियों का दल मुख्य पथ होते हुए भोले बाबा की जयकारा लगाते हुए बहरागोड़ा के चित्रेश्वरधाम के लिए निकले तो चाकुलिया बाजार शिवमय हो गया. सभी कांवरियां रातभर पैदल चलकर सोमवार की सुबह चित्रेश्वरधाम पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा करेंगे. सुबह मौके पर विधायक समीर मोहंती भी भातकुंडा पहुंचकर कांवरियों की सेवा की. स्थानीय लोगों ने कांवरियों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर साहेब राम मांडी, श्याम मांडी, राम बास्के, मुखिया आलोवती बास्के, गौतम दास, मिथुन कर,बापी राय,अरभेंदु महतो, मनोज महतो, संजय गोप, संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.











