जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गदरा में ग्राम सभा व हो हुदा सुसार अखड़ा की ओर से सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो को श्रदांजलि अर्पित की गई. विगत दिनों छोटा गदरा चौक का नामकरण वीर शहीद पोटो हो चौक किया गया था. आज छोटा गदरा चौक में वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा का अनावरण किया गया. दिउरी (पुजारी) सतीश सामड ओर चैतन्य पुर्ती ने पूजा-अर्चना कर विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया. इस दौरान वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई. उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षों को भी याद किया. (नीचे भी पढ़ें)

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सिंहभूम के अलावा पूरे कोल्हान में ऐतिहासिक युद्ध के अगुआ और सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो को याद किया गया. इस दौरान युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जमशेदपुर प्रखण्ड उप प्रमुख शिव हांसदा, हातु मुंडा सुखलाल हेम्ब्रम, नारायण बानरा, रवि सवैयां ने बताया कि इस युद्ध में ब्रिटिश फौज की करारी हार हुई थी. 26 हो लड़ाके शहीद हुए थे, जबकि ब्रिटिश सेना के एक सूबेदार, एक हवलदार और 13 सिपाही घायल हुए थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हो हुदा सुसार अखड़ा के अध्यक्ष गुलशन हेम्ब्रम ने की. मुख्य रूप से सरिता बारदा, मीरा हेम्ब्रम, बीरेन गोडसोरा, महेंद्र बिरुली, मनीष हेम्ब्रम, लक्ष्मी बारदा, रेयन्स सामड, आंदोलनकारी जेना जामुदा, शंकर हेम्ब्रोम, जगरनाथ देवगम, लखन सामड, सुबोध बारदा, नीलिमा बारदा,साधु बानरा सहित कई लोग उपस्थित थे.



