जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले में रास्ते में एक विशाल पेड़ के गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. परंतु शनिवार दोपहर तक सड़क से पेड़ को हटाया नहीं गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान वहां से गुजर रही एम्बुलेंस को भी परेशानी हो रही है. देखना यह होगा कि कब तक गिरे हुए पेड़ को हटाया जाता है, जिससे आवागमन सुचारू होगा.







