
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह सालगाझुड़ी के पास बड़ा हादसा होते होते टल गया है. जहां रेलवे की सख्त लापरवाही देखने को मिली है. हादसा गुरुवार सुबह की है. जहां रेलवे क्रासिंग के पास बैरिकेडिंग टूट गया है. वहीं वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बैरिकेडिंग टूटने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे क्रासिंग पर बैरिकेडिंग टूट कभी भी नहीं लोगों के उपर गिर सकता है अगर रेलवे उसे जल्द से जल्द ठीक नहीं करवाता है तो. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी ओर फाटक पार करते ही लंबी सी पोल रख दी गयी है, जिससे राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दो या चार पहिये वाले वाहनों को काफी मशक्कत के बाद उसे पार कर पा रहे है.




