जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह जेल रोड स्थित तापड़िया फ्लैट में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक बोसेन हांसदा की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ, जब वह ट्रांसफार्मर का काम कर रहा था, उस समय वह करंट की चपेट में आ गया.करंट लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इलाज के दौरान रविवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई. बोसेन हांसदा बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी था और अपने परिवार में सबसे छोटा था.उसके तीन भाई हैं. युवक डीवीसी में एक ठेकेदार के अधीन काम करता था. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.














